September 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

लखनऊ में शिक्षिका पर चाकू से हमला

लखनऊ, 25 मई | छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शिक्षिका पर चाकू से हमला किया, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके माता-पिता को पीटा। घटना का पता बुधवार को चला। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय शाहनवाज उर्फ मुन्नू के रूप में हुई, जो अपने मुंह के अंदर रेजर ब्लेड छुपाता था। मुन्नू को जब भी खतरा महसूस होता वह खुद को ब्लेड से घायल कर लेता और फिर पीड़ित पर खुद को घायल करने का आरोप लगाता।

पुलिस के मुताबिक शाहनवाज लंबे समय से शिक्षिका का पीछा कर रहा था और जब भी वह घर से बाहर जाती तो अश्लील इशारे करता था।

महिला की मां ने दावा किया कि हादसे वाले दिन शाहनवाज नशे की हालत में जबरन उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया।

उन्होंने कहा, उसने मेरी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। जब मैं और मेरे पति उसे बचाने पहुंचे तो उसने हमें पीटा।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस की अंदरूनी कलह भाजपा की जीत का रास्ता साफ करेगी: मदन राठौड़

Newsdesk

सीएआरए ने पुणे वर्कशॉप में खास जरूरतों वाले बच्चों को गोद लेने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत किया

Newsdesk

गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर में फेरी बोट खराब, 38 लोगों की अटकी सांसें, सभी सुरक्षित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading