September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

लंदन स्क्वैश क्लासिक: अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में, शिवसंगरी से अगला मुकाबला



लंदन, 3 सितंबर । महिला वर्ल्ड नंबर 20 अनाहत सिंह ने गुरुवार को बेल्जियम की वर्ल्ड नंबर 11 नेले गिलिस को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी। इसी के साथ अनाहत लंदन स्क्वैश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन अनाहत ने 1,44,000 डॉलर इनामी राशि वाले पीएसए गोल्ड इवेंट के दूसरे दौर में आठवीं सीड गिलिस को 13-11, 4-11, 11-8 से हराया। यह मुकाबला 39 मिनट तक चला, जो टूर पर दोनों के बीच पहली भिड़ंत थी।



18 वर्षीय अनाहत सिंह 2021 के बाद पीएसए गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 8 सीड गिलिस को हराया, जो पिछले साल लंदन क्लासिक के फाइनल में पहुंची थीं।



‘एली पैली’ में मौजूद दर्शकों को कई जबरदस्त रैलियां देखने को मिलीं। अनाहत ने पहला गेम जीता, लेकिन वापसी करती गिलिस ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। हालांकि, अनाहत अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोर्ट के पिछले हिस्से में रखने और ‘टी’ (कोर्ट का केंद्र) पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहीं। साथ ही, उन्होंने फ्रंट कॉर्नर पर सटीक शॉट खेलकर जीत हासिल की। अगले राउंड में अनाहत का मुकाबला 2024 की विनर शिवसंगरी सुब्रमण्यम से होगा, जिन्होंने नार्डिन गारस को हराया था।



मलेशियाई खिलाड़ी ने दो साल पहले इसी वेन्यू पर अपना सबसे बड़ा खिताब जीतने के रास्ते में वर्ल्ड नंबर 1 हानिया अल हम्मामी, आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर अल शेरबिनी और बेल्जियम की नेले गिलिस को हराया था और 11-5 से दो जीत के बाद, उनके एक बार फिर टूर्नामेंट में आगे तक जाने की अच्छी उम्मीद है।



अनाहत सिंह और शिवसंगरी सुब्रमण्यम के बीच होने वाला मुकाबला यह संकेत दे सकता है कि अगले महीने होने वाले एशियन गेम्स में क्या उम्मीद की जा सकती है, जहां स्क्वैश के पहले ओलंपियन तय किए जाएंगे।



पुरुषों के पहले राउंड में, वर्ल्ड नंबर 42 रमित टंडन ने कतर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 11-6, 11-7 से हराया, जबकि वर्ल्ड नंबर 38 वीर चोत्रानी को स्विट्जरलैंड के बेहतर रैंकिंग वाले यानिक विल्हेल्मी से 9-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।



वहीं, गुरुवार को राउंड 2 के अन्य मैचों में, नंबर 2 सीड विक्टर क्रोइन ने सिर्फ चार प्वाइंट्स गंवाकर अंतिम आठ में जगह बनाई। फ्रांसीसी खिलाड़ी ने ताकत और कंट्रोल दोनों का शानदार प्रदर्शन किया और एली पैली में खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। क्रोइन का अगला मुकाबला नंबर 7 सीड लियोनेल कार्डेनस से होगा।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading