September 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

सौतेले पिता ने किया दो नाबालिगों का यौन शोषण

लखनऊ, 25 मई | चाइल्डलाइन अधिकारियों ने सौतेले पिता द्वारा यौन शोषण का शिकार हुई दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया है। लड़कियां 9 और 10 साल की हैं और लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहती हैं। चाइल्डलाइन के अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों की मां ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद बिजली मिस्त्री ओम प्रकाश से दोबारा शादी की।

लड़कियों ने उन्हें बताया कि वह व्यक्ति नियमित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार करता था, उन्हें अनुचित तरीके से छूता था, अश्लील हरकतें करने के लिए कहता था और उन्हें पीटता भी था।

नाबालिगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तो उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

उनके बचाव के बाद, उन्हें कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

लोहिया अस्पताल में बच्चियों का मेडिकल कराया गया और फिर चाइल्ड लाइन शेल्टर में भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में जल्द ही सौतेले पिता और मां के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को ऑर्बिट में पहुंचाकर मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया

Newsdesk

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया विशेष श्लोक

Newsdesk

कांग्रेस की अंदरूनी कलह भाजपा की जीत का रास्ता साफ करेगी: मदन राठौड़

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading