19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बेंगलुरु: ऑॅटो से जाने से इंकार कर इंजीनियर ने बुक की रैपिडो बाइक, गुस्साए चालक ने मारी टक्कर

बेंगलुरू, 25 मई | बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एक ऑटो चालक ने गुस्से में आकर टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने ऑटो चालक द्वारा अधिक किराया देने से इंकार कर दिया और रैपिडो बाइक से जाने का फैसला किया। रैपिडो बाइक का इंतजार करते वक्त आगबबूला हुए ऑटो चालक ने उसे वाहन से टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे एचएसआर लेआउट सेक्टर एक इलाके में हुई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि पीड़ित कुछ देर ऑटो चालक से बात करता है और उसके वाहन से दूर चला जाता है। बाद में ऑटो चालक ने अचानक अपने वाहन से उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद शख्स सड़क पर गिर गया और जब तक वह उठा, ऑटो चालक भाग चुका था।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि ऑटो चालकों और रैपिडो बाइक सवारों के बीच का विवाद पुराना है। ऑटो चालक रैपिडो बाइक पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रैपिडो बाइक सवारों पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

मार्च में इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पास एक रैपिडो बाइक चालक का पीछा करने और बाद में एक ऑटो ड्राइवर द्वारा हमला करने की घटना की सूचना मिली थी। घटना ने चिंता बढ़ा दी है। ऑटो चालक दावा कर रहे हैं कि रैपिडो बाइक सर्विस उनके व्यवसाय और आजीविका को छीन रही है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading