September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोशिक्षा

जबलपुर : 12वी के छात्र ने म.प्र में 10 स्थान किया हासिल, 10 वी में समीर ने प्रदेश पाया 7वां स्थान

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के द्वारा आज 10 वी और 12 वी के शिक्षा परिणामो की सूची जारी की गई जिसमें शहर के महाकौशल स्कूल के 10 वी के छात्र समीर पटेल ने 488 अंक लाकर प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया है वही जिले में समीर को पहला स्थान मिला है जिससे उनके परिवार में काफी खुशी का माहौल है,
वही मॉडल हाई स्कूल में 12 वी कॉमर्स के छात्र शिवांग नामदेव ने मध्यप्रदेश में 10 वां स्थान लाकर शहर के साथ साथ अपने स्कूल अपने परिवार का नाम रौशन किया है,जहाँ शिवांग के घर मे बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है,वही जैसे ही 12 वी का परिणाम आया और शिवांग के पिता गोविंद नामदेव को पता चला की उनके बेटे ने प्रदेश में 10वां स्थान और जिले में पहला स्थान हासिल किया है तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आये,वही शिवांग के माता पिता ने अपने बेटे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी वही शिवांग ने अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया।

शिवांग का सपना सीए बनने का

जहा शिवांग नामदेव ने बताया की उसका शुरू से ही सपना है की वह सीए बने जिसके लिए उसने कड़ी मेहनत करते हुए 12वी में टॉप किया साथ ही इस सफलता के पीछे अपने परिवार और टीचर के सहयोग का शिवांग ने शुक्रिया अदा किया।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading