July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

एमएलसी के लिए मतदान शुरू, मुख्यमंत्री योगी ने डाला वोट

लखनऊ, 29 मई | उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो खाली सीटों पर सोमवार को उप चुनाव के लिए मतदान शुरू है। इस दौरान विधानभवन के तिलक हॉल में राज्य के मुख्यमंत्री योगी ने अपना वोट डाला है। इस चुनाव के विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रात्रि तक उप चुनाव के नतीजे सामने आ सकते हैं। दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं।

मतदान करने से पहले मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार किसान के लिए समर्पित है। किसान को एमएसपी का लाभ मिला है। गन्ना मुल्य का भुगतान हो चुका है। चौधरी साहब के सपने को हमारी सरकार पूरा कर रही है।

मतदान और मतगणना के दौरान विधानभवन में सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। रिटनिर्ंग आफिसर मोहम्मद मुशाहिद ने बताया कि मतदान और मतगणना के दौरान विधानभवन में आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। केवल प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता, विधानमंडल के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व संसद सदस्य, पत्रकार तथा सरकारी कार्य से आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी ही प्रवेश कर सकते हैं।रिटनिर्ंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे।

सोमवार को दो सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी विधायकों को संदेश दिया कि एक भी वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए। उपचुनाव के लिए लखनऊ में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी।

मांतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह व सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल चुनाव मैदान में हैं।

अन्य ख़बरें

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

एनएचएआई ने निजी फर्म के 3,000 करोड़ रुपए के दावे से संबंधित मध्यस्थता मामले में जीत हासिल की

Newsdesk

नेशनल हेराल्ड केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनिया और राहुल को ईडी की याचिका का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का दिया समय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading