18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पति ने मांगा तलाक तो गुस्साई पत्नी ने डाल दिया खौलता पानी, अदालत ने सुनाई जेल की सजा

सिंगापुर, 31 मई | पति द्वारा तलाक मांगे जाने पर एक महिला ने गुस्से में आकर उसके ऊपर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया। द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में हुई इस घटना का विवरण अदालत में तब सामने आया जब रहीमा निस्वा ने अपने 24 वर्षीय मलेशियाई पति पर हमला करने का अपराध स्वीकार कर लिया।

29 वर्षीय इंडोनेशियाई महिला को मंगलवार को आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडोनेशिया के बैटम में रहने वाले मुहम्मद रहीमी शमीर अहमद सफुआन और रहीमा ने 2019 में शादी की थी, लेकिन दिसंबर 2022 तक संबंधों में खटास आ गई।

जनवरी 2023 में जब रहीमा ने बेटी को जन्म दिया तो वह रहीमा और उसकी मां से मिलने के लिए सिंगापुर से बैटम गया।

रहीमी ने 19 मार्च को तलाक की संभावना पर बात की और वह अगले दिन सिंगापुर लौट गया। लेकिन रहीमा ने इस बात को लेकर अपने पति को सबक सिखाने की योजना बनाई।

एक महिला सहकर्मी के साथ 22 मार्च को वह बैटम से सिंगापुर क्रूज सेंटर पहुंची।

उप लोक अभियोजक ओंग शिन जी ने कहा कि उसकी सहयोगी को पता नहीं था कि वह क्या कर रही है, और उसे बताया गया कि यात्रा मौज-मस्ती के लिए है। वे वहां एक होटल में रुके थे।

रहीमा सिंगापुर पहुंचने के बाद अपने पति के घर गई और उस क्षेत्र के बारे में जानकारी जुटाई, क्योंकि वह उस क्षेत्र से परिचित होना चाहती थी जहां वह रहता था।

अगले दिन होटल से चेक आउट करने से पहले रहीमा ने गर्म पानी से एक फ्लास्क भरा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने अपने सहयोगी से कहा कि वह घर जाने से पहले अपने पति से मिलना चाहती है।

डीपीपी ने कहा कि रहीमा फिर बालम रोड लौट आई, और अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहना। वह रहीमी के ब्लॉक पर पहुंची और उसके फ्लैट के पास एक सीढ़ी पर उसके उतरने का इंतजार करने लगी।

10 मिनट बाद उसने उसे यूनिट से बाहर निकलते हुए देखा। जब रहीमी अपने जूते पहन रहा था, तो वह उसकी ओर दौड़ी और उस पर खौलता हुआ गर्म पानी फेंक दिया, जिससे वह दर्द से कराह उठा।

रहीमा मौका देखकर ब्लॉक से भाग गई और बाद में अपने सहयोगी से मिली। दोनों महिलाएं सिंगापुर क्रूज सेंटर से बैटम के लिए एक नौका में सवार हुईं।

पीड़ित के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस तट रक्षक ने नौका को उस समय रोक लिया जब वह सिंगापुर के समुद्री क्षेत्र में था।

पीड़ित को सिंगापुर जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका सेकेंड डिग्री बर्न का इलाज चल रहा है।

रहीमा के इस केस को लड़ने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। उसने मंगलवार को अदालत से कहा कि वह पश्चाताप कर रही है, और कहा कि वह पीड़ित के साथ फिर से रहने की उम्मीद करती है।

अदालत ने खुलासा नहीं किया कि उनके तलाक को अंतिम रूप दिया गया है या नहीं।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading