September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार के कटिहार में पीएफआई कार्यकर्ता के घर पर एनआईए की छापेमारी

पटना, 31 मई | राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम बुधवार को बिहार के कटिहार जिले में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक कार्यकर्ता महबूब आलम के आवास पर छापेमारी कर रही है। आलम का घर हसनगंज थाना क्षेत्र के वंशी नगर इलाके में है। आलम फरार है।

कटिहार के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा, एनआईए की टीम पीएफआई के एक कथित सदस्य के यहां छापेमारी कर रही है और हम एनआईए की मदद कर रहे हैं। विवरण एनआईए अधिकारी देंगे। हम जांच का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं।

महबूब आलम पीएफआई का सक्रिय सदस्य बताया जाता है और फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल से उसके मजबूत संबंध हैं। पीएफआई के कई कार्यकर्ता जेल में बंद हैं, लेकिन वह फरार है।

पटना पुलिस ने पिछले साल 14 जुलाई को फुलवारीशरीफ में पीएफआई के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। बाद में आगे की जांच के लिए मामला एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया।

एनआईए ने इस सिलसिले में 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उन सभी को बाद में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया था।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading