23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

‘पुष्पा 2’ के कलाकारों को ले जा रही बस तेलंगाना में दुर्घटनाग्रस्त

हैदराबाद, 31 मई | ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग के बाद पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से हैदराबाद लौट रहे फिल्म कलाकारों को ले जा रही एक बस बुधवार को तेलंगाना के नलगोंडा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

बस ने हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर नारकेटपल्ली के पास एक स्थिर आरटीसी बस को टक्कर मार दी।

हादसे में दो कलाकारों को मामूली चोटें आई हैं। कलाकार अल्लू अर्जुन अभिनीत ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से हैदराबाद लौट रहे थे।

तकनीकी खराबी आने पर आरटीसी बस चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोक दिया था। कलाकारों को ले जा रही बस के चालक ने आरटीसी बस को नोटिस नहीं किया और उसमें टक्कर मार दी।

फिल्म के निर्माताओं ने पिछले महीने ‘पुष्पा: द रूल’ का फस्र्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जो ‘पुष्पा: द राइज’ का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है।

निमार्ताओं ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पोस्टर और एक वीडियो जारी किया था।

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 2024 में रिलीज होने की संभावना है।

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment