23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

हमें अच्छी फिल्मों के माध्यम से ऑडियंस को फिर से सिनेमाघरों में वापस लाना होगा: निहारिका रायज़ादा

निहारिका रायज़ादा जिन्हें अभी हाल ही में हमने आईबी71 फिल्म में देखा और जिन्हें अपने रोल के लिए काफी सराहना मिल रही है , उनका मानना है कि हमें अच्छी फिल्मों के माध्यम से ऑडियंस को फिर से वापस सिनेमाघरों में लाना होगा। निहारिका जो कि म्यूजिक कंपोजर ओ.पी.नय्यर की पोती है , उनका कहना है ,मुझे लगता है सिनेमा घरों को कभी भी बंद नहीं होना चाहिए। आज ओटीटी की वजह से लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लुत्फ़ को भूलते जा रहे है। लेकिन हमें अच्छी फिल्में बनानी चाहिए और ऑडियंस को फिर से सिनेमाघरों में वापस लाना चाहिए। ओटीटी से पहले के वक्त को याद करते हुए उन्होंने कहा, एक वक़्त हुआ करता था जब लोग गेटी, गैलेक्सी जैसे सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगाकर अपने चहेते सितारों को देखने के लिए खड़े हुआ करते थे। आज हर कोई अपने घर बैठे फ़ोन पर क्लिक दबाकर उन्हें देख रहा है। लेकिन जो मजा सबके साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने से मिलता था वह घर बैठे फिल्म देखने में कहा ? निहारिका ने आईबी71 फिल्म में 30 एजेंट्स के बीच एक इकलौती फीमेल एक्ट्रेस का रोल निभाया । अपनी फिल्म और अपने रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, फिल्म बहुत ही रियल और सस्पेंस से भरी हुई है। फिल्म को बहुत अच्छी तरीके से बनाया है। मुझे फिल्म के सेट पर सबसे बहुत प्यार मिला।क्योंकि फिल्म में मैं अकेली फीमेल थी जो एक एजेंट का रोल निभा रही थी सेट पर ,हर कोई मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आता था। मैंने फिल्म के पूरे शूट के दौरान हर किसी से बेहद प्यार पाया। आने वाले वक़्त में अपने काम को लेकर बात करते हुए निहारिका ने कहा, मुझे मल्टी स्टार्रर फिल्म अच्छी लगती है। मैं कोई ऐसी फिल्म करना चाहती हूँ जिसमे मुझे एक जोरदार फीमेल रोल करने को मिले। मैं चाहती हूँ फिल्म में मेरे 3 -4 गाने हो।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading