September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम मोदी शनिवार को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

नई दिल्ली, 2 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस ट्रेन के चलने से मुंबई-गोवा मार्ग पर कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र के लोगों को तेज और आरामदेह यात्रा का साधन उपलब्ध होगा।

यह देश में चलने वाली 19वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।

ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशनों के बीच चलेगी।

बयान में कहा गया है कि यह लगभग साढ़े सात घंटे में यात्रा पूरी करेगी। इस प्रकार दोनों स्थानों को जोड़ने वाली मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग यात्रा का समय लगभग एक घंटे कम हो जाएगा।

अन्य ख़बरें

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ने से देश के श्रमिकों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का व्यापक कवच: डॉ. मनसुख मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading