28.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोविड-19 : राष्ट्रपति भवन में सेल्फ आइसोलेट होंगे 25 परिवार

Rashtrapati Bhavan. (File Photo)

नई दिल्ली, 21 अप्रैल| राष्ट्रपति भवन में कार्यरत एक कर्मचारी के रिश्तेदार के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अब यहां परिसर में कम से कम 25 घरों के परिवारों के सदस्यों को सेल्फ आइसोलेशन में जाने को कहा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “राष्ट्रपति भवन एस्टेट क्वार्टर के निवासी के एक रिश्तेदार की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाला व्यक्ति रविवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।”

व्यक्ति को पास के बिड़ला मंदिर परिसर के निकट बने क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। वहीं, जहां से कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति की पुष्टि हुई है, उस घर के सदस्यों सहित आस-पास के 25 घरों के परिवार वालों को कहा गया है कि एहतियातन वे खुद को सेल्फ आइसोलेट करें।

सूत्रों ने कहा कि साथ ही सभी परिवारों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती के साथ पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी के रिश्तेदार का राष्ट्रपति भवन से कोई सीधा संबंध नहीं है।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading