September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जबलपुर में गैस से भरी मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरी

जबलपुर, 7 जून | मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा होने से बच गया, यहां लिक्विड पेट्रोलियम गैस से भरी हुई मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गई। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम मध्य रेल्वे के जबलपुर मंडल में जबलपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर शाहपुरा गैस प्लांट स्थित है। यहां मंगलवार की रात को एलपीजी से भरी हुई मालगाड़ी पहुंची। मालगाड़ी को जब पीछे की तरफ लाया जा रहा था इसी दौरान उसकी दो बोगियां पटरी से उतर गई।

बताया गया है कि मालगाड़ी गैस फैक्ट्री के अंदर रैक खाली करने जा रही थी, उसी दौरान दो बोगियां पटरी से उतरी हैं। इसके चलते मुख्य लाइन के संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं आई है। यह मालगाड़ी भारत पैट्रोलियम गैस से भरी 40 बोगियों वाली थी। बोगियों के पटरी से उतरते ही तेजी से सायरन बजा और रेल विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी हैदराबाद मुक्ति दिवस की बधाई

Newsdesk

सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त, प्रधानमंत्री मोदी ने सिद्ध कर दिखाया: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading