35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जूनियर एनटीआर के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दक्षिण भारतीय स्टार जूनियर एनटीआर के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी कामयाबी का परचम लहराया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आई थीं। चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म इंडिया-पाकिस्तान वॉर पर बेस्ड होने वाली है।बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर से भी बात की गई थी लेकिन बात नहीं बनी। यदि सबकुछ सही रहा तो प्रियंका, जूनियर एनटीआर के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। जूनियर एनटीआर इस फिल्म के अलावा देवराÓ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जूनियर एनटीआर की फिल्म देवराÓ में उनके साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली है।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading