25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म आदिपुरुष को मिला यू सर्टिफिकेट, लगभग 3 घंटे की होगी फिल्म

प्रभास और कृति सैनन की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इन दिनों निर्माता फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। अब गुरुवार को आदिपुरुष को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू सर्टिफिकेट द्वारा पास कर दिया है। इसका मतलब है कि सभी उम्र में लोगों को फिल्म देखने की अनुमति है। यह फिल्म 2 घंटे 59 मिनट की होगी। आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इसमें प्रभास और कृति के अलावा सैफ अली खान, देवदत्त नाग और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले 13 जून को इसका न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा। 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म आदिपुरुष को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आदिपुरुष के 2 गाने- राम सिया राम और जय श्रीराम रिलीज हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading