25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म द केरल स्टोरी की कमाई 250 करोड़ रुपये की ओर

फिल्म द केरल स्टोरी ने 5 मई को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया था और रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। द केरल स्टोरी को रिलीज हुए 1 महीना बीत चुका है, लेकिन अभी भी टिकट खिड़की पर फिल्म की पकड़ मजबूत है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से इसकी कमाई में गिरावट जारी है।रिपोर्ट के मुताबिक, द केरल स्टोरी ने 35वें दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया है। द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 238.47 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई धीरे-धीरे ही सही, लेकिन 250 करोड़ की ओर बढ़ रही है। इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। द केरल स्टोरी उन 3 लड़कियों की कहानी है, जिनका पहले ब्रेन वॉश के जरिए धर्म परिवर्तन कराया जाता है और फिर बाद में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading