23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म गदर 2 का टीजर जारी, पाकिस्तान के दामाद तारा सिंह ने फिर सरहद की पार

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत आगामी फिल्म गदर 2 का टीजर सोमवार को जारी किया गया। टीजर में सनी अपने तारा सिंह के किरदार में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टीजर 1971 की घटनाओं के साथ शुरू होता है। शुरूआत में एक महिला की आवाज आती है कि दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वर्ना इस बार दहेज में लाहौर ले जाएगा।गदर 2 का टीजर इशारा करता है कि कहानी वहीं से शुरू होती है जहां से गदर: एक प्रेम कथा खत्म हुई थी।सनी देओल ने कहा, गदर 2 अपने पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ा रही है। भारत की सबसे पसंदीदा पारिवारिक फिल्मों में से एक को वापस लाने में सक्षम होना एक आशीर्वाद है। फिल्म हमेशा प्यार, साहस और देशभक्ति की एक प्रेरक कहानी होगी। आशा है कि दुनिया तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी।फिल्म में भारत के विभाजन और लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव का चित्रण दर्शकों के साथ जुड़ा हुआ है। तारा और सकीना की देशभक्ति, प्रेम और बलिदान की कहानी ने 2001 में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और अब निर्माता फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।अमीषा पटेल ने कहा, गदर: एक प्रेम कथा मेरे जन्मदिन पर फिर से रिलीज हुई और मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। हमने महसूस किया कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी मजबूती से बस गई है। टीजर गदर 2 से तारा और सक्सेना की कहानी में एक नया अध्याय शुरू होता है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम एक बार फिर अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, गदर 2 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading