June 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भगवान राम प्रेम, करुणा और न्याय का प्रतीक हैं : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 5 अगस्त | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर केलिए हुए भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को ट्वीट कर कहा कि “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।” राहुल गांधी ने कहा, “राम प्रेम हैं,

वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते।

राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते, राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।”

कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन समारोह का स्वागत किया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “राम मंदिर भूमिपूजन की शुभकामनाएं। आशा है कि त्याग, कर्तव्य, करुणा, उदारता, एकता, बंधुत्व, सद्भाव, सदाचार के रामबाण मूल्य जीवन पथ का रास्ता बनेंगे। जय सियाराम।”

पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उम्मीद जताई कि अयोध्या समारोह राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम के लिए एक अवसर होगा।

अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिपूजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

Newsdesk

भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को गति मिली: 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी

Newsdesk

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading