30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

किसी का भाई किसी की जान अब ओटीटी पर देगी दस्तक

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म के साथ भाईजान ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी तो उन्हें एक्शन अवतार में देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्सुक थे। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब अभिनेता ने ऐलान किया है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। सलमान ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए किसी का भाई किसी की जान की ओटीटी रिलीज के बारे में जानकारी दी है। अभिनेता ने ट्वीट किया, देखें एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर किसी का भाई किसी की जान का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 23 जून को सिर्फ जी5 पर। फिल्म के ओटीटी पर आने की जानकारी मिलने के बाद ही प्रशंसक काफी खुश हो गए हैं, जो सिनेमाघरों में इसे देखने से चूक गए थे। किसी का भाई किसी की जान 4 भाइयों की कहानी है, जिसमें सलमान सबसे बड़े भाई थे और बाकी तीनों को उन्होंने अनाथ आश्रम से गोद लिया था। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म में पहली बार सलमान के साथ पूजा हेगड़े की जोड़ी बनी थी तो शहनाज गिल और पलक तिवारी ने इससे बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विरेद्र सिंह, जस्सी गिल और भूमिका चावला सहित कई सितारे नजर आए थे। शाहरुख खान की पठान के बाद किसी का भाई किसी की जान को लेकर कहा जा रहा था कि यह भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी, लेकिन इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.5 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की तो पहले हफ्ते में यह 90.15 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी और 5 हफ्तों में इसका कलेक्शन 110.94 करोड़ रुपये रहा। सलमान अब अपनी मशहूर टाइगर फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग के साथ वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता की टाइगर 3 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं और शाहरुख कैमियो करेंगे। इसके अलावा वह टाइगर वर्सेज पठान का हिस्सा है, जिसमें वह और शाहरुख एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने तिग्मांशु धूलिया की दबंग 4 को ठुकरा दिया है और अब वह इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading