23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

फेसबुक व इंस्टाग्राम फिर पड़े ठप

नई दिल्ली, 17 जून | फेसबुक और इंस्टाग्राम शनिवार तड़के ठप हो गए। प्लेटफॉर्म लोड नहीं हो पाए और इंस्टाग्राम स्टोरीज में लोड होने के दौरान एरर मैसेज दिखा। कई यूजर्स ने बताया कि वे व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर भी संदेश भेजने या प्राप्त करने में सक्षम नहीं थे।

इंस्टाग्राम ने एक ट्वीट में कहा, हम जानते हैं कि आप में से कुछ इस समय आईजी (इंस्टाग्राम) के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए खेद है और धैर्य के लिए धन्यवाद।

दो घंटे से अधिक समय तक चली समस्या को सुलझाया लिया गया।

वेबसाइट आउटेज डिटेक्टर पोर्टल डाउनडेटेक्टर ने भी मेटा के सभी प्लेटफॉर्म के लिए स्पाइक्स दिखाए।

इस महीने की शुरुआत में, इंस्टाग्राम को तकनीकी समस्या का सामना करने के बाद भारत सहित दुनिया भर के हजारों यूजर्स प्रभावित हुए।

लोगों ने मीम्स और जीआईएफ पोस्ट करने सहित ऐप के साथ आने वाली समस्याओं की रिपोर्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

मई में, इंस्टाग्राम एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा था।

कंपनी के एक प्रवक्ता के मुताबिक, एक तकनीकी समस्या के कारण कुछ लोगों को वैश्विक स्तर पर इंस्टाग्राम तक पहुंचने में परेशानी हुई।

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को भी इस महीने की शुरुआत में भारत सहित दुनिया भर में परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इस साल जनवरी में, व्हाट्सएप को सर्वर की समस्या का सामना करना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Comment