28.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

कवर्धा में तंबाकू के लिए ली पत्नी की जान

कवर्धा, 19 जून | छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तंबाकू देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामलो तरेगांव थाना क्षेत्र के रब्दा गांव का है। यहां के बुधराम बैग ने अपनी पत्नी से तंबाकू की मांग की। लेकिन बिराजोंनी बाई ने तंबाकू देने से इंकार कर दिया। इस पर बुधराम ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई।

बुधराम ने अपने दामाद कुमार सिंग को बताया कि वह रात में एक कार्यक्रम में गया था और सुबह लगभग चार बजे तक वहां रहा, इस दौरान उसने शराब भी पी। सुबह घर आने पर तंबाकू की मांग की तो पत्नी ने इंकार कर दिया, इस पर गुस्से में उसने लाठियों से उसकी पिटाई की, इसके चलते उसकी मौत हो गई।

बुधराम के दामाद की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

Newsdesk

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

Newsdesk

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में होगी शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading