27.5 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने राहुल, खरगे पटना पहुंचे, नीतीश ने किया स्वागत

पटना, 23 जून | पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पटना पहुंचे। गांधी और खरगे का पटना हवाई अड्डे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया।

राहुल और खरगे के पटना हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ केसी वेणुगोपाल भी हैं। राहुल गांधी और खरगे यहां से सीधे कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे।

कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के स्वागत के लिए सदाकत आश्रम को सजाया गया है। राहुल गांधी के बिहार पहुंचने पर कांगेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है।

कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ये नेता विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री आवास जाएंगें।

अगले साल संभावित लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुटता के प्रयास में जुटे हैं। इसे लेकर बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक बैठक होने वाली है, जिसमें भाजपा विरोधी मजबूत मोर्चे के गठन को लेकर एक रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस बैठक में 15 दलों के भाग लेने की संभावना है। बैठक दिन के करीब 11 बजे शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालेंगे जबकि अंतिम संबोधन कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का होगा।

नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई नेता गुरुवार को हो पटना पहुंच गए हैं।

अन्य ख़बरें

ऑनलाइन बाल सुरक्षा पर बड़ा कदम : गूगल सीधे भारत सरकार को देगा बाल यौन शोषण मामलों की रिपोर्ट

Newsdesk

‘हिंदुओं के खिलाफ बोलने से इज्जत नहीं बढ़ेगी’, हामिद अंसारी पर यासिर जिलानी का जुबानी हमला

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर और विसेग्राड-4 देशों की बैठक, भारत को उभरती हुई सुपरपावर बताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading