27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

हुमा कुरैशी की तरला का ट्रेलर रिलीज, 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म तरला के साथ लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हुमा कुरैशी की आगामी बायोपिक फिल्म तरला का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हुमा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है। जानकारी के अनुसार ये फिल्म फूड राइटर, शेफ और कुकबुक राइटर तरला दलाल के जीवन पर आधारित है।फिल्म में तरला दलाल का किरदार हुमा कुरैशी निभा रही हैं। इस फिल्म को काफी समय पहले ही रिलीज होना था लेकिन कुछ कारणों के चलते इसके रिलीज पर रोक लगाई गई थी। आखिरकार इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और इसे आगामी 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।आपको बता दें कि हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर फिल्म तरला के ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- यह यहां है, जिंदगी में कुछ करने की खास रेसिपी आप भी नोट कर लीजिए! ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों की मानें तो ट्रेलर में हुमा कुरैशी बिल्कुल तरला दलाल जैसी ही दिख रही हैं। हुमा कुरैशी इस फिल्म के जरिए अपने फैंस को खुश करने के लिए तैयार नजर आ रही हैं।फिल्म तरला का ट्रेलर शुरू होता है एक शादी के किस्से से। तरला दलाल की शादी होती है। फिर बच्चे होते हैं और ऐसे ही 12 साल बीत जाते हैं। इस बीच तरला लगातार परेशान नजर आती हैं कि आखिर वह जिंदगी में क्या करना चाहती हैं। इसके बाद वह अपने कूकिंग के नुस्खे से फैसला लेती हैं कि वह कुकिंग क्लासेज देना शुरू करेंगी। ऐसे शुरू होती हैं तरला दलाल के कुकिंग की जर्नी। हालांकि उनके इस सफर में कई बाधाएं आती हैं लेकिन वह कैसे इन सब से उबरती हैं ये तो आपको फिल्म में ही पता चलेगा।आपको बता दें कि हुमा कुरैशी के अलावा इस फिल्म में भारती अचरेकर, शारीब हाशमी, अमरजीत सिंह और राजीव पांडे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर पीयूष गुप्ता हैं। वहीं रोनी स्कूरवाला, अश्विनी अय्यर और नितेश तिवारी फिल्म तरला के प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आगामी 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। कौन हैं तरला दलाल तरला दलाल इंडियन फूड राइटर, शेफ, कुकबुक राइटर और कुकिंग शो की होस्ट रह चुकी हैं। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्हें साल 2007 में खाना पकाने की कला में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके देसी नुस्खे आज भी हर भारतीय घर में इस्तेमाल किए जाते हैं।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading