30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई करीब 16 साल की एक लड़की गंभीर रूप से घायल

जबलपुर मंडला बाईपास में जबलपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर सलीवाडा तिगड्ढा में बिट्टू ढाबा के सामने करीब 9.15 बजे दो मोटर साइकिल आपस में टकरा जाने से एक 16 साल की लड़की के सर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जबलपुर अस्पताल पहुंचाया गया।बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल ने पूछताछ कर आगे की कार्यवाही करने को कहा।प्रत्यक्ष दर्शियों ने घायल की मदद करने 100 नंबर,108 नंबर डायल कर बुलाने की पूरी कोशिश की। लड़की के भाई ने जानकारी देते हुए कहा हम बहन के साथ ढाबा खाना लेकर गौर स्थित अपने घर जा रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे गिर जाने की वजह से बहन सीमेंट कांक्रीट सड़क में गिर गई और सर पर गहरी चोट आ गई घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जबलपुर अस्पताल भेजा गया।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading