September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक कांग्रेस विधायक ने गरीब महिला की मुफ्त में की सर्जरी, जीता दिल

तुमकुरु, (कर्नाटक) 27 जून  कर्नाटक में कुनिगल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ. एचडी रंगनाथ ने एक जरूरतमंद महिला के घुटने की सर्जरी मुफ्त में की है। महिला आर्थिक मदद की तलाश में थी।

लोग डॉक्टर और कांग्रेस विधायक की सराहना कर रहे हैं। कुनिगल तालुक के कुंडुरु की रहने वाली आशा को दस साल पहले घुटने के जोड़ में डिस्प्लेसमेंट का सामना करना पड़ा था। फिर यशस्विनी योजना के तहत सफलतापूर्वक सर्जरी की गई और घुटने की समस्या ठीक हो गई। लेकिन, उसका घुटना फिर से डिस्प्लेस्ड हो गया।

गरीब परिवार से आने वाली आशा को बताया गया था कि योजना के तहत वही सर्जरी नहीं की जा सकती और बीमा कवर नहीं दिया जाएगा। निजी अस्पतालों ने ऑपरेशन के लिए 4 से 5 लाख रुपये मांगे थे और उनका परिवार सर्जरी का खर्च उठाने में असमर्थ था।

उन्होंने स्थानीय विधायक डॉ. रंगनाथ से मुलाकात की और अपनी समस्या व गरीबी के बारे में बताया। इसके बाद विधायक ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया।

विधायक रंगनाथ एक आर्थोपेडिक सर्जन भी हैं। विधायक बनने से पहले वह अपनी सेवा के लिए जाने जाते थे। रंगनाथ ने महिला को बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया और खुद सर्जरी कर महिला को राहत दी। इसके बाद लोग डॉक्टर की सराहना कर रहे हैं। लोगों ने कहा है कि इस तरह के मानवीय कार्यों से राजनेताओं के बारे में धारणा बदलने में मदद मिलेगी।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading