June 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

देहरादून : मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर पर्यवेक्षक मंडी समिति निलंबित

देहरादून, 28 जून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून मंडी में समुचित व्यवस्था दुरुस्त न होने की खबर का तत्काल संज्ञान लिया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक को देहरादून मंडी परिसर में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने और पिछले वर्ष निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन को पूर्ण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये।

मंत्री ने कहा कि मंडी परिसर को स्वच्छ बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने एमडी को निर्देशित किया कि मंडी परिसर में हाईटैक शौचालय बनाया जाए और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री के निर्देशों के बाद मंडी परिषद द्वारा पानी, बिजली एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुचारू न होने तथा अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में पर्यवेक्षक मंडी समिति देहरादून को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

मंडी परिवेक्षक को अग्रिम आदेशों तक कृषि उत्पादन मंडी समिति, विकासनगर में सम्बद्ध किया गया। साथ ही, मंडी समिति देहरादून में साफ-सफाई के लिए ठेकेदार का माह का भुगतान रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये हैं।

अन्य ख़बरें

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए निदेशक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दे चुके हैं सेवाएं

Newsdesk

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, खेद जताने पर मामला बंद

Newsdesk

केतन अग्रवाल मर्डर केस : पुलिस का खुलासा, दो बार नाकाम कोशिश के बाद हत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading