22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप, भारी नुकसान

जकार्ता, 1 जुलाई । इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत योग्यकार्ता में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा। यह जानकारी मौसम एजेंसी के एक अधिकारी ने दी।

देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के प्रमुख द्विकोरिटा कर्णावती ने बताया कि भूकंप शुक्रवार शाम 19:57 बजे आया। एजेंसी के मुताबिक इसका केंद्र बंटुल जिले से 86 किमी उत्तर पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 25 किमी की गहराई में स्थित था।

इसमें कहा गया है कि भूकंप के झटके निकटवर्ती मध्य जावा और पूर्वी जावा प्रांतों में भी महसूस किये गये।

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य झटके के बाद पांच से अधिक झटके आए।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी की त्वरित प्रतिक्रिया इकाई के एक वरिष्ठ सदस्य इंद्रो सांबोडो ने कहा, भूकंप के झटकों से योग्यकार्ता प्रांत में घर और एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने योग्याकार्ता प्रांत से शिन्‍हुआ को बताया, “बंटुल जिले में घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। छतें गिर गईं। इसके अलावा, एक अस्पताल की दीवारों के कुछ हिस्सों को भी मामूली क्षति हुई। तट के किनारे स्थित कुछ घरों को भी मामूली क्षति हुई।”

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading