34.2 C
Jabalpur
June 12, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फैमिली के साथ बोल्ड सीन नहीं देख पातीं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की लस्ट स्टोरीज 2Ó नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में विजय और तमन्ना के बोल्ड सीन्स को लेकर काफी चर्चा थी। जिसमें एक्ट्रेस ने पहली बार स्क्रीन पर किसिंग सीन किए। ऐसे में तमन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फैमिली के साथ सेक्स सीन देखने पर उनका कैसा रिएक्शन होता है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने बताया कि, लस्ट स्टोरीज 2 में 18 साल बाद किसिंग पॉलिसी तोडऩे में लिए एक बड़ी चुनौती थी।मैं भी उसी ऑडियंस का हिस्सा थी, जो फैमिली के साथ ऐसे सीन्स को देखकर असहज महसूस करते हैं। मैं भी परिवार संग ऐसे सीन देखने के दौरान इधर-उधर देखना शुरू कर देती हूं। यही वजह रही कि मैंने अपने करियर में कभी इंटीमेट सीन्स नहीं किए। तमन्ना भाटिया ने आगे कहा कि, मेरे लिए ये जर्नी आसान नहीं थी। एक ऐसी एक्ट्रेस जिसके लिए ये सब करना काफी मुश्किल था।अब मैं खुद को एक्सप्लोर कर रही हूं और अलग-अलग तरह के किरदारों की तलाक में हूं। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया ने कहा था कि लस्ट स्टोरीज 2 में उन्होंने अपना 18 पुराना किसिंग रूल तोड़ा है। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ कुछ बोल्ड सीन्स किए हैं।29 जून को लस्ट स्टोरीज 2 ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज में 4 अलग-अलग कहानियां हैं। वहीं किरदारों की बात करें तो विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के अलावा काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता समेत कई बड़े एक्टर्स लीड रोल में नजर आए। फिलहाल इस सीरीज को फैंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अन्य ख़बरें

प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई फिल्म ‘मां बहन’, सोशल मीडिया पर टीम को सराहा

Newsdesk

मंदाडी’ की रिलीज डेट में बदलाव, सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगा ‘तूफान’

Newsdesk

गुल्लक सीजन 5′ का ओटीटी पर धमाल, जमील खान, हर्ष मयार और हेली शाह ने खोले सेट के दिलचस्प राज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading