31.5 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

सीधी में हैवानियत के शिकार युवक के सीएम शिवराज ने धोए पैर, मांगी माफी

भोपाल, 6 जुलाई । मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हैवानियत का शिकार बने आदिवासी युवक दशमत गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसके पैर धोए और माफी भी मांगी।

बीते दिनों आदिवासी युवक पर खुलेआम पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले के आरोपी कथित भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया।

प्रवेश शुक्ला पर एनएसए की भी कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री चौहान ने इस घटना के सामने आने के बाद ही अपनी भावनाओं के न केवल व्यक्त किया था बल्कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

इसी क्रम में दशरथ गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत की, उसके पैर धोए और माफी भी मांगी।

इतना ही नहीं बाद में मुख्यमंत्री चौहान ने दशमत का सम्मान भी किया।

अन्य ख़बरें

तरंग शक्ति 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी एफ-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी भारतीय महिला टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

Newsdesk

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading