November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

दिव्यांका त्रिपाठी की द मैजिक ऑफ शिरी का पहला पोस्टर जारी

टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज द मैजिक ऑफ शिरी को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। जहां निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले इसका टीजर जारी किया था, वहीं अब द मैजिक ऑफ शिरी का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें दिव्यांका जादूगरनी की भूमिका में नजर आ रही हैं। द मैजिक ऑफ शिरी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 13 जुलाई से किया जाएगा। जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर द मैजिक ऑफ शिरी का पहला पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, शिरी लेकर आ रही है उम्मीद की एक जादुई कहानी। इसके साथ निर्माताओं ने ऐलान किया कि द मैजिक ऑफ शिरी का ट्रेलर गुरुवार (6 जुलाई) को रिलीज किया जाएगा। इसमें दिव्यांका के अलावा जावेद जाफरी और दास नमिता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज में जावेद नकारात्मक किरदार निभाएंगे। सीरीज में दिव्यांका एक आम महिला के रूप में दिखाई देंगी जिसका सपना है कि वे एक बड़ी मेजीशियन बने. ऐसे में अपने घर के काम काज निपाटा कर मेजीशियन बनने का सपना देखना उसकी फेवरेट हॉबी होगी. हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वे काफी दौड़ धूप भी करती दिखेंगी. सीरीज में एक्टर जावेद जाफरी नजर आएंगे जो कि बड़े जादूगर का रोल प्ले करेंगे.सीरीज के टीजर में दिव्यांका का लुक एक दम साधारण है. लेकिन जादूगरनी के वेश में आते ही दिव्यांका काफी मिस्टीरियस लगने लगती हैं, टीजर के कुछ शॉट्स में जादूगरनी के नॉर्मल लाइफ के सीन्स भी हैं, जिसमें वह अपने पति और बच्चों के साथ स्कूटर में ट्रैवल करती दिखती है. दिव्यांका की ये सीरीज एक घरेलू महिला के स्ट्रगल की कहानी है, जो अपने जोन से बाहर निकल कर अपने इंट्रेस्ट के हिसाब से कुछ अलग करना चाहती है. ऐसे में कितना मुश्किल होने वाला है उसके लिए ये सफर सीरीज में देखना काफी इंट्रस्टिंग होगा. दिव्यांका त्रिपाठी टीवी शोज में बेस्ट बहू इशिता के रूप में जानी जाती हैं. लेकिन अपनी इस वेब सीरीज के माध्यम से वे अपनी इस इमेज को तोडऩे की कोशिश करती नजर आएंगी.

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment