July 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बेंगलुरु में बम की झूठी कॉल करने वाले बदमाश की तलाश शुरू

बेंगलुरु, 6 जुलाई । शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शिवाजीनगर इलाके में एक मस्जिद में बम होने की झूठी कॉल करने वाले बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मस्जिद में बम की सूचना से स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच दहशत तथा तनाव पैदा हो गया था।

बुधवार देर रात हुई घटना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

गौरतलब है कि बदमाश ने राष्ट्रीय पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर दावा किया था कि आतंकवादियों ने शिवाजीनगर की आजम मस्जिद के परिसर में बम लगाया है।

अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवाओं, पुलिस, बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और तलाशी अभियान चलाया गया।

प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि दहशत और तनाव पैदा करने के लिए बेंगलुरु के बाहर से कॉल की गई थी।

शिवाजीनगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश

Newsdesk

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’

Newsdesk

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading