September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया पोस्टर आया सामने, 28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

करण जौहर अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए वो लगभग 7 साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अब निर्माताओं ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें फिल्म के सभी कलाकारों की झलक देखने को मिल रही है। बता दें, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मनोरंजन के साथ ड्रामा और इमोशंस की बहार। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का कैमियो भी होगा। इस फिल्म के जरिए आलिया और रणवीर ने दूसरी बार साथ काम किया है। इससे पहले दोनों फिल्म गली बॉय के लिए साथ आए थे। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। धर्मेंद्र सालों बाद इसके जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। करण फिल्म में अपने चहिते निर्देशक यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देंगे। आलिया-रणवीर पर एक गाना फिल्माया गया है, जिसके जरिए यश को श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म के लिए वो करने वाला है, जो यशराज फिल्म्स पठान के लिए नहीं कर सका। पठान को दुनियाभर में 8,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक रॉकी और रानी… को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक करण फिल्म को अपनी सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम के स्तर पर रिलीज करना चाहते हैं। पटना के एक एग्जिबिटर रोशन सिंह इस फिल्म के लिए अपना मल्टीप्लेक्स खोलने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले फिल्म योद्धा आ रही है, जो करण की पहली एक्शन फ्रैंचाइजी है। वह सिंघम अगेन से भी जुड़े हैं और बेधड़क भी लेकर आ रहे हैं, जिसके जरिए करण, संजय कपूर की बेटी शनाया बॉलीवुड में लॉन्च करेंगी। सारा अली खान को लेकर फिल्म ऐ वतन मेरे वतन करण ने ही बनाई है। विक्की कौशल की फिल्म मेरे महबूब मेरे सनम, सी शंकरन नायर की बायोपिक और सरजमीं जैसी फिल्में भी करण के पास हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading