19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयबॉलीवुडमनोरंजन

विंबलडन चैम्पियनशिप फाइनल में सोनम कपूर बिखरेगी जलवा

लंदन, 7 जुलाई । बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर लंदन में प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के फाइनल की शोभा बढ़ाएंगी। वो इस इवेंट में उपस्थित होने वाली एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं।

विंबलडन चैम्पियनशिप 1877 से आयोजित होने वाला दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट है।

सोनम विंबलडन चैंपियनशिप में भाग लेंगी और उनका स्टाइल विंबलडन ग्रीन कार्पेट पर दुनिया देखेगी।

इससे पहले सोनम ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के यूके-भारत संबंधों का जश्न मनाते हुए रिसेप्शन में सुर्खियां बटोरीं थी।

सोनम इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्लाइंड’ की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा ने किया है।

फिल्म में सोनम मुख्य भूमिका में हैं और पूरब कोहली विनय पाठक और लिलेट दुबे सहायक भूमिकाओं में हैं। ‘ब्लाइंड’ 2011 की कोरियाई फिल्म का रीमेक है।

अन्य ख़बरें

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

भारतीय-अमेरिकी छात्र पत्रकार का आरोप, भारत-विरोधी टिप्पणियों का विरोध करने पर पद से हटाया

Newsdesk

ट्रंप ने ईरान को फिर से दी सैन्य हमले की चेतावनी, कहा-समझदारी नहीं दिखाई तो होगा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading