June 13, 2026
सी टाइम्स
इन्फोग्राफिक्सराष्ट्रीयहेडलाइंस

एयर इंडिया एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

कोझीकोड, 8 अगस्त | कोझिकोड हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करने गई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम ने शनिवार को विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा के अलावा पायलटों के बीच हुई बातचीत और साथ ही साथ उनके और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर के बीच हुए संवाद को रिकॉर्ड करता है।

बता दें कि शुक्रवार की शाम अनुभवी पायलट डीवी साठे और सह-पायलट अखिलेश कुमार द्वारा संचालित यह विमान हवाई अड्डे के रनवे से फिसलने के बाद 35 फीट नीचे गिर गया था। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 123 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है और उनका यहां की विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विमानन दिशानिर्देशों के अनुसार, इस मामले में डीजीसीए एक विस्तृत जांच करेगा और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाएगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के सभी शीर्ष अधिकारी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी दोपहर तक यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी, राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी भी कोझिकोड आने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

नौसेना और तटरक्षक बल के 3000 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण,ड्रोन के जरिए दूरस्थ गांव पहुंचेगी डाक : सिंधिया

Newsdesk

2024 का चुनाव हम हारे नहीं और 2029 का चुनाव जीत चुके हैं : राहुल गांधी

Newsdesk

धीरज सेठ : भारतीय सेना के नए प्रमुख, हर कदम पर साबित की अपनी काबिलियत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading