September 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

महिला टेनिस :पालेमरो ओपन के सेमीफाइनल में पेट्रा मार्टिक

रोम, 8 अगस्त | टॉप सीड पेट्रा मार्टिक ने बेलारूस की एलिकाजेंड्रा सासनोविच को 7-6 (5), 7-6 (3) से हरा कर पालेमेरो ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्रोएशिया के पेट्रा सेमीफाइनल में एंटे कोंटेविट से भिड़ेंगी जिन्होंने इटली की युवा खिलाड़ी इलिसाबेटा कोकासियारेटो को 6-1, 4-6, 6-1 से मात दी।

कोंटेविट ने शुक्रवार को हुए मैच के बाद कहा कि पेट्रा के खिलाफ खेलने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से फिटनेस पर काम कर रही थी। एक-डेढ़ महीने से मैं काफी टेनिस खेल रही हूं।”

कोविड-19 के बाद यह टूर्नार्मेंट डब्ल्यूटीए का पहला टूर है। यहां खिलाड़ियों और अधिकारियों का हर चौथे दिन टेस्ट किया जा रहा है। एक बार जब एक खिलाड़ी का टेस्ट पॉजिटिव आता है तो उसे एक सप्ताह के लिए टूर्नामेंट से बाहर होना होगा।

अन्य ख़बरें

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading