31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

महेंद्र सिंह धोनी के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर रिलीज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ वक्त से अपनी पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड को लेकर चर्चा में है। इसका निर्माण धोनी के होम प्रोडक्शन धोनी एंटरटेनमेंट तले किया जा रहा है। अब निर्माताओं ने लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रमेश थमिलमणि ने संभाली है। लेट्स गेट मैरिड में नादिया, हरीश कल्याण और अभिनेत्री इवाना जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं योगी बाबू भी इसका हिस्सा हैं। यह एक तमिल फिल्म होगी। गौरतलब है कि अक्टूबर, 2022 में धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान किया था। इसी के साथ उन्होंने अपनी पहली तमिल फिल्म लेट्स गेट मैरिड की भी घोषणा की थी। बता दें, इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम धोनी की पत्नी साक्षी रावत संभाल रही हैं। फिल्म में की कहानी ऐसे कपल्स के ईर्द गिर्द घूमती है, जो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन शादी तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं. म्यूजिक डायरेक्टर रमेश तमिलमणि बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म को इसी साल जुलाई में रिलीज करने की चर्चा है. वहीं, अब फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं और बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

गुल्लक 5′ में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

Newsdesk

‘हॉन्टेड 3डी’ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने बताए अपने शौक, कहा- ‘साइंस, टेक्नोलॉजी और फॉर्मूला 1 रेसिंग में दिलचस्पी

Newsdesk

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading