17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल-13 : इस महीने के अंत में रेकी करने यूएई पहुंचेगी बीसीसीआई टीम

दुबई, 11 अगस्त | बीसीसीआई का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल अगस्त के तीसरे सप्ताह में दुबई पहुंच यूएई में लीग से जुड़ी तमाम जगहों की रेकी कर सकता है। आईपीएल का 13वां सीजन इस बार कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) में खेला जाएगा। आईपीएल इस बार दुबई के तीन शहर-अबु धाबी, दुबई और शरजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

गल्फ टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, बीसीसीआई के अंतरिम सीईओ हेमंग अमीन और आईपीएल के सीओओ को यूएई पहुंचने के बाद अपने-अपने होटलों के कमरों में छह दिन क्वारंटीन रहना होगा इसके बाद वह काम पर जा सकते हैं।

बीसीसीआई को यूएई में आईपीएल मेजबानी के लिए भारतीय सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है।

लीग में हालांकि इस बार नया प्रायोजक देखने को मिलेगा क्योंकि वीवो को लीग के मुख्य प्रायोजक के तौर पर से हटा दिया गया है। नए प्रायोजक के लिए बीसीसीआई ने आवेदन आमंत्रित किए हैं जिसको जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading