28.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह को योगी ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 20 जुलाई । सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार की तड़के लगी आग में देवरिया के लाल कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सियाचिन में शहीद हुए सेना के कैप्टन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की है।

उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद अंशुमान सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

स्थानीय लोगो ने बताया कि लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत के रहने वाले कैप्टन अंशुमन सिंह पुत्र रवि प्रताप सिंह मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती सियाचिन ग्लेशियर में थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार की तड़के गोला बारुद बंकर में शार्ट सर्किट से आग लगने से कई टेंट जल गए। उसमें बुरी तरह से झुलसे अंशुमान सिंह शहीद हो गए। कैप्टन अंशुमान सिंह की शादी इसी वर्ष फरवरी में पठान कोट की सृष्टि सिंह से हुई थी।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading