November 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी में बहन का कटा सिर लेकर घूमता रहा शख्स, गिरफ्तार

बाराबंकी (यूपी), 21 जुलाई । एक दिल दहला देने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा। इससे पहले दोनों के बीच काफी बहस हुई थी।

घटना मिठवारा गांव की है। शुक्रवार दोपहर को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बहन का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गांव से बाहर निकलते देखा गया।

ग्रामीणों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मृतका के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

गुजरात में फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा, 15 दिन के अभियान में 35 एफआईआर दर्ज

Newsdesk

बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते साइबर हमलों पर बोले एसबीआई चेयरमैन, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए आईबीए के साथ मिलकर काम कर रहा बैंक

Newsdesk

Leave a Comment