April 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

देश के सरपंचों से 24 अप्रैल को संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Hyderabad: Telangana Chief Minister K. Chandrashekar Rao attends a video conference meet chaired by Prime Minister Narendra Modi with the Chief Ministers of all the states to discuss the steps taken to contain the spread of COVID-19 across the country, in Hyderabad on Apr 11, 2020.

नई दिल्ली, 22 अप्रैल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर देश के सरपंचों से संवाद करेंगे। वह उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। कोरोना के संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी का यह अहम संबोधन होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “24 अप्रैल, शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैं देशभर के सरपंचों के साथ संवाद करूंगा। मुझे इस बातचीत की प्रतीक्षा रहेगी।”

दरअसल, 24 अप्रैल को हर वर्ष राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह दिवस लॉकडाउन के दौरान पड़ रहा है। देश में लॉकडाउन की सफलता में गांव अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी सरपंचों से संबोधन के दौरान उनका इस लड़ाई को लेकर हौसला बढ़ा सकते हैं।

अन्य ख़बरें

लोकसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा का अमित शाह पर तंज, ‘चाणक्य आज जिंदा होते तो…’

Newsdesk

बंगाल एसआईआर: केवल अपील लंबित रहने से नहीं मिलेगा मतदान का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट की स्पष्टता

Newsdesk

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कांग्रेस का एक्शन, 5 विधायक सस्पेंड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading