42.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गदर 2 का ट्रेलर जारी, तारा सिंह बन सनी देओल की दमदार वापसी; दिखा ताबड़तोड़ एक्शन

गदर की गिनती हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में होती है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े थे, बल्कि सनी देओल का अभिनय, एक्शन और फिल्म की कहानी तक दिल को छू गई थी।फिल्म के सीक्वल का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। अब इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक गदर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म की कहानी 1971 में सेट है। पिछली बार तारा सिंह उर्फ सनी अपनी पत्नी को लाने पाकिस्तान गया था। इस बार उसने अपने बेटे को छुड़ाने के लिए लाहौर का रुख किया है। 3 मिनट के ट्रेलर में जहां तारा के जबरदस्त डायलॉग ध्यान खींचते हैं, वहीं उनके तेवर और धमाकेदार एक्शन-स्टंट सीन भी देखते ही बनते हैं।ट्रेलर देख इतना तो साफ है कि जल्द ही एक मसालेदार एक्शन फिल्म दर्शकों के बीच आने वाली है।गदर 2 के निर्माताओं ने बहुत पहले प्रमोशन शुरू कर दिया था। पहले ओरिजनल फिल्म को झाड़-पोंछकर को दोबारा रिलीज किया गया। फिल्म की वीडियो क्वालिटी को चमकाया गया।माहौल बनने लगा तो फिल्म से जुड़ीं दूसरी जानकारियां देनी शुरू कीं।निर्देशक अनिल शर्मा पूरी कोशिश कर रहे हैं कि गदर 2 हल्ला मचा सके, ताकि दूर-दूर तक इसकी रिलीज को लेकर चर्चा हो।अब जल्द ही एक समारोह रखा जाएगा, जहां फिल्म के सभी गायक लाइव गाने गाएंगे।गदर 2 का पहला पोस्टर 26 जनवरी, 2023 को रिलीज किया गया था। इसी के साथ सनी ने इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटाया था।पोस्टर के साथ सनी ने लिखा था, हिन्दुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था… और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस हम दो दशक बाद बॉलीवुड का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आ रहे हैं। गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इसी दिन फिल्म ओह माय गॉड 2 भी रिलीज हो रही है।गदर: एक प्रेमकथा एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल ने ही किया था। फिल्म में सनी, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में दिखे थे।इसकी गिनती बॉलीवुड की शानदार और यादगर फिल्मों में होती है। यह 1947 में हुए भारत विभाजन की कहानी पर आधारित है।इसमें दिखाया गया कि कैसे एक मुस्लिम लड़की और एक पंजाबी लड़के का प्यार सरहदों से परे जाकर अपनी मंजिल चुनता है।यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।

अन्य ख़बरें

फहीम अब्दुल्ला की आवाज का जादू, करण जौहर बोले- “हर दिल के ‘चांद’ बन जाएंगे”

Newsdesk

बचपन की यादों में खोईं नोरा फतेही, फुटबॉल के प्रति बताया अपना ‘अनसुना’ जुनून

Newsdesk

फिल्मी गानों में सिमटता सूफीवाद, मुज्तबा नजा ने बयां किया कव्वाली का बदलता दौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading