35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का किया गया निरीक्षण


परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से करवाई स्क्वॉड ड्रि         पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये परेड का महत्वपूर्ण योगदान है, आज दिनांक 24-4-26 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के परेड ग्राउंड पहुंचने पर सूबेदार अमित शिववंशी द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई।
जनरल परेड के बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियांे को पुरूस्कृत किया गया। तत्पश्चात आपके द्वारा प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल तथा आर्म्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया।
जनरल परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर/देहात सहित थानो से लगे 240 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
परेड पश्चात आपने पुलिस लाईन स्थित जिम का भी निरीक्षण किया।

अन्य ख़बरें

बंगाल चुनाव: मतदाताओं से अमित शाह की अपील- ‘भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति के लिए करें वोट’

Newsdesk

भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

Newsdesk

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading