23.2 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

देश में 5 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट हुए, 21797 पॉजिटिव : आईसीएमआर

coronavirus.

नई दिल्ली, 23 अप्रैल | भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि गुरुवार सुबह नौ बजे तक देश में कोरोना के कुल 5,00,542 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। आईसीएमआर ने कहा कि कुल 4,85,172 व्यक्तियों के परीक्षण किए गए हैं, जिनमें से गुरुवार सुबह तक 21,797 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

इस बीच, देश में रैपिड टेस्टिंग को रोका गया है। आईसीएमआर ने राज्यों से कहा कि चीनी किट में खामियां हो सकती हैं, इसलिए अभी रैपिड टेस्ट रोके जाएं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कोरोना संक्रमित 681 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में नोवेल कोरोनावायरस के 1,400 नए मामले सामने आए हैं।

संक्रमण से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। इसके अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश भी वायरस की चपेट में बुरी तरह आ चुके हैं।

अन्य ख़बरें

युवा धर्म संसद आत्मबोध का मंच है : आनंद रंगनाथन; कुलपति तिवारी बोले- अब गांवों की ओर लौटने का समय

Newsdesk

एक अक्टूबर से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

Newsdesk

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading