34.4 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

मप्र के 115 बड़े उद्योगों में काम शुरू

Workers busy in arrangements inside HICC.

भोपाल, 23 अप्रैल | मध्यप्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों की फिर से शुरुआत हो चुकी है। यहां लगभग 115 बड़े उद्योगों में काम शुरू हो गया है, जिसमें 28 हजार से ज्यादा मजदूर काम कर रहे हैं। आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि 20 अप्रैल से 10 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाले 146 बड़े उद्योगों में से 115 में कार्य शुरू हो गया है। इनमें लगभग 28 हजार 300 मजदूर कार्यरत हैं।

सरकार की ओर से दावा किया गया है कि कुछ बड़े उद्योग जैसे जन डीयर (देवास), अल्ट्राटेक सीमेंट (नीमच), एचईजी और एसडी बंसल आयरन तथा स्टील (मंडीदीप), वेल्सपन और सागर मैन्यूफैक्च रिंग (रायसेन), कैडबरी (मालनपुर), ओसवल डेनिम्स (राजगढ़), मराल (खरगोन) आदि में जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।

ये सभी औद्योगिक इकाइयां कोविड-19 के तहत जारी सभी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए लगभग 50 प्रतिशत मजदूरों का उपयोग करते हुए काम करेंगी।

ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए उठाए गए एहतियाती कदमों के चलते उद्योगों में कामकाज बंद हो गया था। अब एक बार फिर औद्योगिक गतिविधियां गति पकड़ने लगी हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश का धार शहर ‘सेफ सिटी’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित

Newsdesk

सरकार ने पीएम इंटर्नशिप स्कीम का दायरा बढ़ाया, अब स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र भी कर सकेंगे आवेदन

Newsdesk

आपकी ये हरकत पूरे लोकतंत्र के लिए खतरा’, I-PAC रेड मामले में ममता बनर्जी के दखल पर भड़का SC, लगाई खूब फटकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading