July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर-नरसिंहपुर बार्डर के ग्राम मानेंगांव तिराहे में एक भीषण सड़क हादसे में गल्ला व्यापारी और भाजपा नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई

जबलपुर-नरसिंहपुर बार्डर के ग्राम मानेंगांव तिराहे में एक भीषण सड़क हादसे में गल्ला व्यापारी और भाजपा नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में दो अन्य लोग भी घायल है। मृतक एक ही परिवार के है जो कि करेली से वापस जबलपुर पाटन आ रहें थे। मृतक भाजपा नेता संदीप अग्रवाल आपने बड़े भाई संजय अग्रवाल, पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल और दो बच्चों के साथ कार में सवार होकर पाटन आ रहें थे तभी सामने से आ रहें ट्रक से टक्कर हो गई। एक्सीडेंट इतना भीषण था की गल्ला व्यापारी संदीप अग्रवाल और उनके भाई संजय की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पाटन तहसील में रहने वाले संदीप अग्रवाल जिले के बड़े गल्ला व्यापारी थे। जानकारी के मुताबिक संदीप अपने बड़े भाई संजय, पिता ओंकार प्रसाद और दो बच्चें यश और हनी के साथ करेली रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे जब वह वापस पाटन आ रहें थे तभी गोटेगांव थाना के पुलिस चौकी खैमी स्थित मानेगांव तिराहे में उनकी कार की सामने से आ रहें ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना में भाजपा नेता संदीप और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल  |
ओंकार प्रसाद अग्रवाल और दो बच्चों को जबलपुर लाया गया जहां, इलाज के ओंकार प्रसाद की मौत हो गई जबकि दो बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गल्ला व्यापारी और भाजपा नेता संदीप अग्रवाल, भाई संजय और पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल की मौत की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो बड़ी सँख्या में लोग उनके घर पहुंचने लगें। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और पाटन से विधायक अजय विश्नोई ने इस दुखद हादसे में शोक जताया है। उन्होंने बताया कि संदीप अग्रवाल व्यापारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवक रहें है। उनका पूरा परिवार पार्टी के लिए समर्पित रहा है।

अन्य ख़बरें

अधिवक्ता संघ चुनाव विवाद की जांच करेंगे 3 वरिष्ठ जज

Newsdesk

एम पी ट्रांसको में सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने आयोजित हुई कार्यशाला

Newsdesk

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अभियंताओं को मिला विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading