23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उप्र : युवक 2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर फरार

Minor Rape.

चित्रकूट, 23 अप्रैल | उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा दो मासूम बच्चियों के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहने हैं। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। राजापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गुलाब त्रिपाठी ने कहा, “दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म किए जाने की वारदात बुधवार दोपहर की है। दोनों बच्चियों की उम्र सात और आठ साल है एवं दोनों आपस में सगी चचेरी बहने हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “दोनों बच्चियां बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थीं, तभी गांव का युवक बलवीर सिंह (32) उन्हें टॉफी देने के बहाने सूनसान जगह ले गया और दोनों के साथ दुष्कर्म किया। बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों को देखकर वह भाग गया।”

एसएचओ ने बताया कि परिजनों ने बुधवार की शाम थाने आकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया है।

त्रिपाठी ने कहा, “वारदात के बाद से आरोपी गांव से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पीड़ित बच्चियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।”

वहीं, मऊ के थानाध्यक्ष सुभाषचन्द्र चौरसिया ने बताया कि जंगल में मंगलवार को बकरी चराते समय एक दस साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी नाबालिग दो सगे भाइयों (उम्र 15 और 12 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड ने सुधार गृह भेज दिया है।”

अन्य ख़बरें

सेमीकॉन इंडिया 2026 : डेरेक शील्ड्स ने कहा, ‘वैश्विक नक्शे पर अहम प्लेयर बनेगा भारत

Newsdesk

युवा धर्म संसद आत्मबोध का मंच है : आनंद रंगनाथन; कुलपति तिवारी बोले- अब गांवों की ओर लौटने का समय

Newsdesk

एक अक्टूबर से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading