23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भाजपा ने कपिल मिश्रा को बनाया दिल्ली प्रदेश संगठन का उपाध्यक्ष

नई दिल्ली,5 अगस्त । भाजपा ने कपिल मिश्रा को दिल्ली प्रदेश संगठन का उपाध्यक्ष बनाया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कपिल मिश्रा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और वीरेन्द्र सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, “एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत आभार। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार इस ज़िम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए । गृह मंत्री अमित शाह का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर। दिल्ली के अध्यक्ष और मेरे बड़े भाई वीरेन्द्र सचदेवा का आभार जिन्होंने मुझे अपनी टीम का सदस्य बनाने योग्य समझा। ”

आपको बता दें कि, एक जमाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के करीबी रह चुके कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के विधायक और केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बाद में अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल हो गए थे। कई वर्षों से भाजपा नेता के तौर पर कपिल मिश्रा लगातार केजरीवाल सरकार के खिलाफ हमलावर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment