23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

37वें दिन 2,500 से अधिक लोगों ने की अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर, 7 अगस्त । अमरनाथ यात्रा के 37वें दिन 2,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की, जबकि 534 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि 2,585 यात्रियों ने रविवार को पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 534 यात्रियों का एक और जत्था सोमवार को सुरक्षा काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।

“इन 534 तीर्थयात्रियों में से 451 पुरुष, 67 महिलाएं, एक बच्चा, 14 साधु और एक साध्वी हैं।

अधिकारियों ने कहा, “इनमें से 354 यात्री पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं जबकि 180 बालटाल आधार शिविर जा रहे हैं।”

दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

इस वर्ष की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को रक्षा बंधन त्योहार के साथ श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment