November 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

टी 20 में अभी मेरा करियर खत्म नहीं हुआ : वोक्स

Birmingham: England’s Chris Woakes during the second semi-final match of the 2019 World Cup between England and Australia at the Edgbaston Cricket Stadium in Birmingham, England on July 11, 2019. (Photo: Surjeet Kumar)

लंदन, 23 अप्रैल | इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने जोर देकर कहा है कि हाल के समय में उन्होंने भले ही टी 20 मैच नहीं खेले हैं, लेकिन उनके अंदर अभी भी क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में काफी खेल बचा हुआ है। वोक्स ने अपना पिछला टी 20 मैच अगस्त 2018 में खेला था और वहीं उन्होंने अपना पिछला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच नवंबर 2015 में खेला था। वोक्स ने इंग्लैंड के लिए अब तक 33 टेस्ट, 101 वनडे और आठ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

31 साल के वोक्स ने ‘द क्रिकेटर’ से कहा, ” मैं किसी भी तरह से नहीं मानता कि टी 20 में मेरा करियर समाप्त हो गया है। मैं अभी भी आईपीएल में खेलना पसंद करूंगा।”

तेज गेंदबाज ने साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने इसलिए आईपीएल 2020 से नाम वापस ले लिया क्योंकि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और सितंबर में घर एक नया नन्हा मेहमान आने वाला है।

उन्होंने कहा, ” अब सोचता हूं तो लगता है कि मुझे नाम वापिस नहीं लेना चाहिए था। मैंने उस समय नहीं बताया, लेकिन सितंबर में हमारे घर में नया मेहमान आने वाला है और उस फैसले की यह भी वजह थी।”

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल की नीलामी में वोक्स को डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था।

इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा, ” मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में तीन महीने घर से दूर रहना मुश्किल था और मेरे परिवार पहले आता है। “

अन्य ख़बरें

‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

Newsdesk

पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में बेहतर संतुलन है: अभिनव मुकुंद

Newsdesk

विराट कोहली ने बताया, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में खेली पारी को वनडे करियर की ‘सर्वश्रेष्ठ इनिंग’

Newsdesk

Leave a Comment