June 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सिद्धांत ने सुशांत संग डांस वाला पुराना वीडियो किया साझा

मुंबई, 14 अगस्त | बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने कॉलेज के दिनों का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। सिद्धांत ने गुरुवार की शाम अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर इस वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें अपने कॉलेज के दिनों में एक कंपीटिशन में जीत हासिल करने के बाद वह सुशांत के साथ ‘चिकनी चमेली’ गाने की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। प्रतियोगिता में अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज के साथ सुशांत स्पेशल गेस्ट थे।

सिद्धांत ने एक रॉकेट ईमोजी के साथ लिखा, “कॉलेज में था, बी.कॉम के साथ-साथ द युजुअल कॉम्बो – सीए कर रहा था। एक नेशनल टैलेंट हंट में पार्ट लिया। जीता मैं, नाचे हम दोनों। मेरा कॉन्फिडेंस उसके बाद उफ्फ..!”

वह आगे लिखते हैं, “उस रात सोया नहीं मैं और मेरा पूरा परिवार। मेरा नाम गूंजा स्टेज पे, वो भी सुशांत सिंह राजपूत की आवाज में। मम्मी पापा को लगा कि कुछ तो बात होगी मुझमें भी..सीए छोड़ो बेटा, हीरो बनते हैं! परमिशन मिल गई। मेरी पहली जीत, मेरी शुरुआत। आजकल भी नींद नहीं आती। ये वीडियो हजार बार देखा है। सोचा, शेयर करूं या नहीं? फिर सोचा, दोनों भाई खूब नाचे हैं शेयर करना तो बनता है गुरु!”

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading